फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी प्रमिका को मनाने के सारे जतन असफल हो गए तो इसे आजमाएं

Tue, 11 Feb 2014 03:40 PM IST
राकेश झा/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वैलेंटाइन्स डे आने वाला है। ऐसे में अगर आपका प्रेमी या आपकी प्रेमिका रुठ गयी है और मनाने के सारे जतन असफल रहे हैं तो मायूस होने की जरुरत नहीं है। दुनियावी चीजों की बजाय कुछ उपाय भी हैं जो आपके रुठे साथी को मनाने में कारगर हो सकता है।
विज्ञापन


राधा गायत्री मंत्र
देवी राधा प्रेम की अधिष्ठात्री देवी मानी जाती है। प्रेम में किसी प्रकार की बाधा आने पर देवी राधा का गायत्री मंत्र कारगर माना गया है।

मंत्र-  'ॐ वृषभानु: जायै विद्महे, कृष्णप्रियायै धीमहि तन्नो राधा :प्रचोदयात्"

माना जाता है कि इससे रुठे प्रेमी के गिले शिकवे भी दूर होते हैं और प्रेम प्रगाढ़ होता है। लेकिन इसके लिए जरुरी यह है कि आपका प्रेम सच्चा और हृदय साफ हो।

पढ़ें, जानें किस राशि की महिला कैसा प्यार पसंद करती हैं

प्रेम के देवता को खुश करें
शास्त्रों में कामदेव को प्रेम का देवता कहा गया है। कामदेव की कृपा होने पर आपका साथी आपसे रुठकर रह ही नहीं सकता। इन्हें प्रसन्न करने के लिए व्यक्ति को नियमित कामदेव गायत्री मंत्र का जप करना चाहिए।
विज्ञापन


कामदेव मंत्र - ओम कामदेवाय विद्महे, रति प्रियायै धीमहि, तन्नो अनंग प्रचोदयात्।'

आप चाहें तो कामदेव के शाबर मंत्र का जप भी कर सकते हैं- 'ऊँ नमो भगवते कामदेवाय यस्य यस्य दृश्यो भवामि यस्य यस्य मम मुखं पश्यति तं तं मोहयतु स्वाहा।' माना जाता है कि इस मंत्र के जप से व्यक्ति में आकर्षण शक्ति बढ़ जाती है और साथी को मनाने में सफल होता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें