फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जा रही थी ट्यूशन पढने, हो गया गैंगरेप

Tue, 11 Feb 2014 01:10 PM IST
अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
कार सवार तीन युवकों ने 9वीं की छात्रा को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। देर रात छात्रा बेहोशी की हालत में रोहटा रोड पर मिली। जानकारी पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने देर रात तक तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन


शास्त्रीनगर की छात्रा सोमवार रात आठ बजे ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। तभी रास्ते में कार सवार तीन युवकों ने छात्रा को जबरन कार में बैठा लिया। परिजनों ने काफी तलाश के बाद पुलिस को सूचना दी। रात साढे़ 11 बजे परिजनों के मोबाइल पर कॉल आई कि छात्रा रोहटा रोड पर बेहोश पड़ी है।

छात्रा की हालत देखकर लोगों ने दुष्कर्म की आशंका जताई है। जानकारी पर टीपीनगर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से तहरीर मांगी, लेकिन उन्होंने सुबह बातचीत करने की बात कही। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसमें पता चला कि तीन युवक छात्रा को छोड़कर गए हैं।
विज्ञापन


एक सप्ताह से छेड़छाड़ करता था एक आरोपी पुलिस के मुताबिक छात्रा के पिता ने बताया कि अगवा करने वालों में एक आरोपी छात्रा से एक सप्ताह से छेड़छाड़ कर रहा था। छात्रा के परिजनों ने आरोपी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह उनको जान से मारने की धमकी देकर चुप कर देता था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें