फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accidents: नितिन गडकरी बोले, 2024 तक देश में दुर्घटनाएं और मौतों की संख्या आधी करने का लक्ष्य

Mon, 01 Aug 2022 10:38 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

नितिन गडकरी ने कहा कि केंद्र सरकार विश्व मानकों की सुरक्षा जांच के बाद वाहनों को स्टार रेटिंग देने के लिए 'भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम' पर काम कर रही है।
विज्ञापन
Nitin Gadkari - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि 2024 तक देश में दुर्घटनाओं और इससे होने वाली मौतों की संख्या को आधा करने का लक्ष्य रखा गया है और इसके लिए कई करोड़ रुपये खर्च कर ब्लैक स्पॉट को हटाया जा रहा है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि हर साल लगभग 5 लाख सड़क दुर्घटनाएं 1.5 लाख लोगों की जान लेती हैं और 3 लाख से अधिक घायल होते हैं। 2024 के अंत तक दुर्घटनाओं और मौतों को 50 प्रतिशत तक कम करने की योजना है।  

विज्ञापन


ब्लैक स्पॉट हटाने के लिए अब तक 25,000 करोड़ रुपये खर्च 
उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए केंद्र सरकार ने राजमार्गों पर ब्लैक स्पॉट (जहां कई दुर्घटनाएं हुई हैं) को हटाने के लिए अब तक 25,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। विश्व बैंक और एशियाई विकास बैंक (एडीबी) की मदद से सरकार 15,000 करोड़ रुपये की अन्य परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से धन भी राज्य सरकारों को दिया जाएगा ताकि बाद में भी ब्लैक स्पॉट सुधार के उपाय किए जा सकें।



उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार विश्व मानकों की सुरक्षा जांच के बाद वाहनों को स्टार रेटिंग देने के लिए 'भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम' पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बाजार में किसी भी वाहन को पेश करने से पहले इन मानकों के अनुसार अनिवार्य रूप से क्रैश टेस्ट करना होगा। युवाओं से यातायात नियमों का पालन करने को कहते हुए गडकरी ने कहा कि हमारी सबसे बड़ी समस्या यह है कि हमें यातायात नियमों का सम्मान या भय नहीं है। लोगों को नियमों का पालन करने की परवाह नहीं है, जिसके परिणामस्वरूप सड़क दुर्घटना में मौतें होती हैं। 
विज्ञापन


गैर सरकारी संगठन 'जन आक्रोश संगठन' द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने यह भी कहा कि महानायक अमिताभ बच्चन ने आश्वासन दिया है कि वह सड़क सुरक्षा के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें