फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VC से दुर्व्यवहार का मामला: स्वास्थ्य मंत्री से मुख्यमंत्री मान नाराज, रवैया बदलने की दी नसीहत

Mon, 01 Aug 2022 09:03 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. राज बहादुर से स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा के दुर्व्यवहार करने का नया वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री वाइस चांसलर को सफाई पर जमकर फटकार लगा रहे हैं।
विज्ञापन
वीसी से दुर्व्यवहार का मामला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा के रवैये पर मुख्यमंत्री भगवंत मान नाराज चल रहे हैं। सीएम की नाराजगी तब उजागर हुई जब उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से मिलने से ही मना कर दिया। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को अपना रवैया बदलने की नसीहत भी दे डाली। वीसी डॉ. राज बहादुर से बदसलूकी के बाद स्वास्थ्य मंत्री भी असहज हैं। इन दिनों वह सिर्फ स्वास्थ्य अधिकारियों से ही रूबरू हो रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल वीवी डॉ. राज बहादुर से हुए मामले के बाद स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा मुख्यमंत्री भगवंत मान को सफाई देने पहुंचे। जहां वह असहज तब हुए जब मुख्यमंत्री ने उनसे मिलने से मना कर दिया। मुख्यमंत्री की ओर से भेजे गए संदेश में कहा गया कि उन्हें अपने रवैये को सुधारना होगा। हालांकि मुख्यमंत्री आवास के सूत्रों ने यह पुष्टि भी की कि सीएम और दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेता भी स्वास्थ्य मंत्री को हटाने के पक्ष में नहीं हैं।
 
स्वास्थ्य मंत्री को अपने रवैये में सुधार लाने को कहा गया है। सरकार और दिल्ली से मिली नसीहत के बाद स्वास्थ्य मंत्री घटना के बाद सिर्फ विभागीय अधिकारियों से ही रूबरू हो रहे हैं। वह ऐसे लोगों से भी बच रहे हैं जो दूसरे अधिकारियों की शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


डांटने का नया वीडियो वायरल
बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. राज बहादुर से स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा के दुर्व्यवहार करने का नया वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री वाइस चांसलर को सफाई पर जमकर फटकार लगा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें