राजस्थान के नागौर जिले में शनिवार को एक कार और बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बुजुर्ग महिला और एक युवक सहित पांच लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा दो अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर मिली है ।
कैसे हुआ हादसा
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना सुबह घने कोहरे के कारण हुई। कार नागौर से जोधपुर की ओर जा रही थी, जबकि बस बीकानेर की तरफ जाने वाली थी।
घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
जांच में पुलिस ने हादसे के शिकार हुए लोगों में सीता (65), संजू (22), राहुल (10), अजय (5) और भालीराम (42) के मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।