सरिस्का टाइगर रिजर्व के आसपास के गांवों में रहने वाले किसानों की फसल को मौसम की मार के अतिरिक्त जंगली जानवरों से भी बड़े पैमाने पर नुकसान होता है। इसी के चलते वन विभाग ने ग्रामीणों की मदद से पॉयलेट प्रोजेक्ट के तौर पर एक योजना का शुभारंभ किया है।
इसके तहत रिजर्व से लगते पांच गांवों की खेती वाली जमीन पर तारबंदी की गई है। जिसमें रात्रि को करंट प्रवाहित किया जाएगा। लेकिन वन विभाग के अनुसार यह करंट जंगली जानवरों को केवल झटका देगा इससे उन्हें जान की हानि नहीं होगी। इस पायलट प्रोजक्ट में जिन गांवों को सम्मलित किया गया है उनमें पृथ्वीपुरा,सबलपुरा,कल्याणपुरा, काला लाका और रामपुरा सम्मलित है।