फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai Local Train Update: अंधेरी और चर्चगेट रेल लाइन के बीच बिजली कटी, लोकल ट्रनों की रफ्तार थमीं, एक घंटे बाद स्थिति सामान्य

Sun, 27 Feb 2022 11:24 AM IST
मेघा चौधरी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

रविवार की सुबह पश्चिमी रेलवे ने जानकारी दी कि सुबह 9:42 बजे से बिजली सप्लाई कटने के चलते अंधेरी और चर्चगेट के बीच लोकल ट्रेन सेवा प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन
मुंबई की लोकल ट्रेन (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के अधिकांश हिस्सों में रविवार की सुबह बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने से मुंबई की लाइफलाइन लोकल ट्रेनों पर असर पड़ा है। बिजली सप्लाई प्रभावित होने से मुंबई लोकल ट्रेनों की रफ्तार थम गई। पश्चिमी रेलवे ने जानकारी दी कि सुबह 9:42 बजे से बिजली सप्लाई कटने के चलते अंधेरी और चर्चगेट के बीच लोकल ट्रेन सेवा प्रभावित हो गई है। इसके अलावा बॉम्बे इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट के पीआरओ ने मुलुंद-ट्रॉम्बे की 220 केवी की एमएसईबी ट्रांसमिशन लाइन में ट्रिपिंग होने के कारण मुंबई के अधिकांश हिस्सों में बिजली सप्लाई बाधित होने की जानकारी दी। हालांकि लगभग एक घंटे बाद स्थिति सामान्य हो गई। 

विज्ञापन


50 ट्रेनें हुई थीं रद्द
बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) ने जानकारी दी है कि सुबह बाधित हुई बिजली सप्लाई को 10:53 बजे ठीक कर दिया गया है। इस समय ट्रैक्शन, सिग्नलिंग एंड कंट्रोल एप्लिकेशन को एमएमसीटी पर दुरुस्त करके सामान्य कर दिया गया है। पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ रवींद्र भाकर ने बताया कि सुबह एक घंटे तक बिजली गुल रहने से चर्चगेट और अंधेरी के बीच उपनगरीय खंड प्रभावित हुआ और करीब 50 ट्रेनें रद्द कर दी गईं जबकि 144 ट्रेनें देरी से चलीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें