फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: जबरन धर्म परिवर्तन कर कराया जा रहा था निकाह, महिला आयोग ने रुकवाई नाबालिग लड़की की शादी

Thu, 18 Mar 2021 05:44 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गुरुवार दोपहर एक बजे निकाह का कार्यक्रम चल रहा था। लड़का हाथ में मेहंदी लगाकर विवाह मंडप में लड़की का इंतजार कर रहा था। लेकिन इसी बीच दिल्ली महिला आयोग की टीम मौके पर पहुंची और शादी रुकवाई...
 
विज्ञापन
जहांगीर पूरी में बाल विवाह से मुक्त कराने गयी महिला आयोग की टीम, स्वाति मालीवाल और अन्य - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी दिल्ली के जहांगीर पूरी इलाके में एक नाबालिग लड़की का धर्म-परिवर्तन करवाकर उसका विवाह कराए जाने की कोशिश करने का संगीन मामला सामने आया है। कथित तौर पर लड़की गरीब परिवार की है और उसका धर्म परिवर्तन करवाकर एक लड़के से निकाह कराया जा रहा था, लेकिन एक अज्ञात व्यक्ति की सूचना पर दिल्ली महिला आयोग की टीम मौके पर पहुंची और शादी रुकवाई। लड़की के पुनर्वास की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर एक बजे निकाह का कार्यक्रम चल रहा था। लड़का हाथ में मेहंदी लगाकर विवाह मंडप में लड़की का इंतजार कर रहा था। लेकिन इसी बीच दिल्ली महिला आयोग की टीम को सूचना मिली कि लड़की नाबालिग है और उसकी जबरदस्ती शादी कराई जा रही है। इस सूचना पर आयोग की टीम मौके पर पहुंची और शादी रुकवाई।

आयोग की टीम ने जब लड़की से पूछा, तब उसने बताया कि उसका जन्म 2005 में हुआ है और वह इस समय 15-16 वर्ष की है। इसके बाद आयोग ने विवाह रुकवाया। इसके लिए उसे स्थानीय लोगों का कड़ा विरोध भी झेलना पड़ा।
विज्ञापन


दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि यह बेहद दुखद स्थिति है कि इतनी जागरूकता के बाद भी दिल्ली जैसे शहरों में भी बाल विवाह की घटनाएं सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि आयोग महिलाओं की स्थिति सुधारने के लिए लगातार प्रयास कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें