फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

झारखंड के चौपारण में भीषण सड़क हादसा, नौ की मौत, 25 घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Mon, 10 Jun 2019 03:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड में सड़क हादसा - फोटो : ANI

झारखंड के चौपारण में सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई है जबकि 25 लोग घायल हुए हैं। यहां सुबह करीब साढ़े तीन बजे एक बस और ट्रक की टक्कर हो गई। जानकारी के मुताबिक ये बस गुमला से मसौढ़ी जा रही थी। जिस वक्त हादसा हुआ तब बस में सभी यात्री सो रहे थे। हादसे का कारण बस के ब्रेक का फेल होना बताया जा रहा है।



वहीं ट्रक को लेकर बताया जा रहा है कि वह छड़ से लदा हुआ था और खराब था। जिसके चलते वह पहले ही से ही सड़क पर खड़ा हुआ था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अभी तक पुलिस ने बस से नौ शवों को निकाल लिया है। हालांकि अभी तक मरने वाले यात्रियों की पहचान नहीं हो पाई है।


बताया जा रहा है कि जिन लोगों की मौत हुई है उनमें बस का ड्राइवर और खलासी भी शामिल है। घायलों को चौपारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।


एक यात्री का कहना है कि बस का ब्रेक फेल होना हादसे का कारण हो सकता है, इसके लिए ड्राइवर को आगाह भी किया गया था, उसने बचने की कोशिश भी की लेकिन फिर सड़क पर खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। बीते चार महीने में यहां अलग-अलग हादसों में करीब 30 लोगों की मौत हो चुकी है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next