मॉडल स्कूलों का उद्देश्य पब्लिक स्कूलों के समान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। मॉडल स्कूल गरीब परिवारों से आने वाले बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा और आधुनिक आधारभूत ढांचा प्रदान करेंगे।
झारखंड में मॉडल स्कूलों के निर्माण को लेकर चल रही योजना का दिसंबर 2022 पूरा होने की उम्मीद है। राज्य सरकार पूरे झारखंड के प्रति जिले में तीन मॉडल स्कूल स्थापित करने की योजना बना रही है। सरकार का कहना है कि यहां गरीब परिवारों के बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा मिल सकेगी।
विज्ञापन
325 मॉडल स्कूल बनाने का काम शुरू होगा
झारखंड सरकार ने गुरुवार को कहा झारखंड के 24 जिलों में मॉडल स्कूलों का निर्माण दिसंबर 2022 तक पूरा हो जाएगा। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इसके बाद प्रखंड स्तर पर 325 मॉडल स्कूल बनाने का काम शुरू होगा।
स्कूल गरीब परिवारों के बच्चों को मिलेगी उच्च स्तर की शिक्षा
विज्ञप्ति में कहा गया है कि मॉडल स्कूलों का उद्देश्य पब्लिक स्कूलों के समान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। साथ ही कहा कि मॉडल स्कूल गरीब परिवारों से आने वाले बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा और आधुनिक आधारभूत ढांचा प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
निजी स्कूलों के पैटर्न के अनुसार किताबें होंगी उपलब्ध
सरकार ने अपने बयान में कहा है कि झारखंड सरकार 13 जिलों में कम से कम दो मॉडल स्कूल भवनों के निर्माण को पूरा करने के लिए तेजी से काम कर रही है। इनमें एक जिला विद्यालय, एक बालिका उच्च विद्यालय और एक कस्तूरबा विद्यालय शामिल हैं। एक बार स्कूल की इमारत तैयार हो जाने के बाद, सरकार निजी स्कूलों के पैटर्न के अनुसार किताबें और अन्य संसाधन उपलब्ध कराना शुरू कर देगी।