फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: केंद्रीय मंत्री के स्वागत पोस्टर से जदयू अध्यक्ष की तस्वीर गायब, सियासत शुरू

Mon, 09 Aug 2021 03:48 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, पटना।

सार

विपक्ष का कहना है कि जदयू में टूट साफ साफ दिख रहा है। हालांकि पार्टी के प्रवक्ता अजय आलोक ने डैमेज कंट्रोल करते हुए कहा कि इस तरह के पोस्टर लगाने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
ललन सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सियासत में तस्वीरों का बड़ा महत्व है। पोस्टर और बैनर में तस्वीरें दल के भीतर नेता की हैसियत को सार्वजनिक करती हैं। दरअसल रविवार को जदयू प्रदेश कार्यालय सहित कई जगहों पर केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह के स्वागत के लिए पोस्टर लगाए गए थे।

विज्ञापन


उनमें जदयू अध्यक्ष ललन सिंह की तस्वीर नदारद थी। इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई कि जदयू की गुटबाजी अब सतह पर आ गई है। विपक्ष का कहना है कि जदयू में टूट साफ साफ दिख रहा है। हालांकि पार्टी के प्रवक्ता अजय आलोक ने डैमेज कंट्रोल करते हुए कहा कि इस तरह के पोस्टर लगाने वालों पर कार्रवाई होगी।

उधर, तस्वीरों वाला दूसरा कांड जदयू के विरोधी राजद में भी हो गया। पटना में राजद की छात्र इकाई की तरफ से लगाए गए पोस्टर से तेजस्वी यादव गायब थे। उसमें राबड़ी देवी के साथ तेज प्रताप यादव की तस्वीरें हैं। राजद की ओर से तेज प्रताप ने सफाई देते हुए कहा कि तेजस्वी तो दिल में बसते हैं, भला पोस्टर क्या चीज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें