अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का रिसर्च स्कालर मन्नान वानी
आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हो गया है। पाकिस्तान में रह रहे हिज्ब के सरगना सैयद सलाहुद्दीन ने स्थानीय मीडिया को बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है। श्रीनगर की एक न्यूज एजेंसी को उर्दू में दिए गए बयान में सलाहुद्दीन ने कहा है कि मन्नान के हिजबुल में शामिल होने से भारत सरकार से उस प्रोपगंडा का पर्दाफाश हो गया है कि कश्मीर के युवा बेरोजगारी और आर्थिक परेशानियों के कारण आतंकवाद का दामन थाम रहे हैं।
कश्मीर में जारी आजादी के आंदोलन को उसके आखिरी अंजाम तक पहुंचाने के लिए बरसों से शिक्षित और काबिल युवा हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हो रहे हैं और उनकी यह भावना सराहनीय है। मालूम हो कि उत्तर कश्मीर के लोलाब क्षेत्र के टिकीपोरा का रहने वाला मन्नान पिछले हफ्ते गायब हो गया था। उसे 6 जनवरी को दिल्ली से अपने घर लौटना था, लेकिन जब वह नहीं आया तो उसके पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
AMU में पहले भी हुई हैं देशविरोधी गतिविधियां, अफजल गुरु की फांसी पर भी हुआ था विरोध