फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष 64: कोरोना के इलाज में कारगर दवा दिल्ली में 25 जगहों पर मिलेगी फ्री, साथ लेकर जाएं ये जरूरी दस्तावेज

Sat, 15 May 2021 04:53 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आयुष 64 टैबलेट सप्तपर्ण, कुटकी, चिरायता और कुबेराक्ष औषधियों से बनी है। यह व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर बनाई गई है। ये बेहद ही सुरक्षित और प्रभावी आयुर्वेदिक दवा है।
विज्ञापन
आयुष 64 - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के हल्के और मध्यम स्तर के लक्षण वाले मरीजों के लिए आयुष मंत्रालय की आयुष-64 दवा कारगर पाई गई है। संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए आयुष मंत्रालय ने दवा का फ्री वितरण भी शुरू कर दिया है। दिल्ली में 25 स्थानों पर आयुष 64 फ्री में वितरित की जाएगी। वहीं सरिता विहार के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान सातों दिनों 24 घंटे दवा का निशुल्क वितरण करेगा। हालांकि दवा लेने वाले मरीज या उनके परिजनों को आरटीपीसीआर पॉजिटिव रिपोर्ट या रैपिड एंटीजन रिपोर्ट (आरएटी) या एचआरसीटी चेस्ट रिपोर्ट और आधार कार्ड की फोटोकॉपी लाना जरूरी होगीा। ये दिखाने के बाद ही निःशुल्क आयुष-64 टैबलेट प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन


आयुष मंत्रालय के अनुसार, आयुष-64 और काबासुरा कुदिनीर के निःशुल्क वितरण के राष्ट्रीय अभियान पर बल देते हुए मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजधानी में इसके वितरण केन्द्रों के अपने नेटवर्क को और व्यापक किया है। निशुल्क दवा वितरण की मुख्य सहयोगी संस्था सेवा भारती ने शुक्रवार से दिल्ली के 17 स्थानों पर आयुष-64 के वितरण का शुरू भी कर दिया है। अगले दो दिनों के समय में इस संख्या के 30 को पार करने की उम्मीद है।

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने अपने नि:शुल्क वितरण काउंटर को 24 घंटे के लिए खोल दिया है। इसके साथ ही दो और आयुष संस्थान, केंद्रीय अनुसंधान संस्थान योग और प्राकृतिक चिकित्सा, सेक्टर-19, रोहिणी और डॉ. डी.पी. रस्तोगी केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान संस्थान, सेक्टर-24 नोएडा ने भी अस्पताल से बाहर पृथक रूप से रह रहे बिना लक्षण वाले, हल्के और मध्यम कोविड-19 रोगियों को आयुष-64 का वितरण शुरू कर दिया है। मंत्रालय ने पिछले शनिवार को दिल्ली में अपने सात केंद्रों के माध्यम से इन औषधियों का निःशुल्क वितरण प्रारंभ किया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इन केंद्रों पर मिलेगी फ्री दवा

सेवा भारती द्वारा शुक्रवार को शुरू किए गए 17 वितरण केंद्र पर निशुल्क दवा वितरण शुरु कर दिया है। इनमें शाहदरा, गांधी नगर, इंद्रप्रस्थ, हिम्मतपुरी (मयूर विहार फेज-1), कालकाजी, बदरपुर, करावल नगर, ब्रह्मपुरी, नंदनगरी (2), रोहतास नगर, तिलक नगर, जनकपुरी, रोहिणी, कंझावला, नरेला और बुराडी में स्थित हैं। ये केंद्र सप्ताह के सातों दिन सुबह 9.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक संचालित होंगे। इसके अलावा आयुष भवन, बी-ब्लॉक, जीपीओ कॉम्प्लेक्स के स्वागत कक्ष पर एक बिक्री काउंटर भी स्थापित किया गया है, जहां आयुष-64 और आयुष किट दोनों उपलब्ध हैं।

गौरतलब है कि आयुष-64 एक पॉली हर्बल औषधि है, जिसे कोविड -19 के बिना लक्षण वाले, हल्के और मध्यम स्तर के संक्रमण के इलाज में फायदेमंद पाया गया है। आयुष-64 की सिफारिश आयुर्वेद और योग पर आधारित राष्ट्रीय नैदानिक प्रबंधन प्रोटोकॉल में की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें