शुक्रवार रात को यहां स्थित प्राचीन भैरव मंदिर में रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। डोली यात्रा में प्रशासन के प्रतिनिधि सीओ हीरालाल बिजल्वाण के साथ ही मंदिर समिति के अध्यक्ष पं.सुरेश सेमवाल, सचिव दीपक सेमवाल, राजेश सेमवाल, अशोक सेमवाल, रविंद्र सेमवाल, हरीश सेमवाल, राकेश सेमवाल, उमाकांत सेमवाल, सुशील सेमवाल, केशव सेमवाल, कृपाराम सेमवाल आदि शामिल हुए।
गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष पं.सुरेश सेमवाल ने बताया कि मां गंगा की डोली यात्रा भैरोंघाटी से शनिवार तड़के चार बजे गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी। गंगोत्री पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना और अनुष्ठान के साथ अक्षय तृतीया की पावन बेला में सुबह साढ़े सात बजे गंगोत्री मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। इस अवसर पर विश्व कल्याण के साथ ही कोरोना महामारी से निजात के लिए यज्ञ हवन कर आहुतियां डाली जाएंगी।