फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: इंदौर में कांपी धरती, धार-बड़वानी और अलीराजपुर में भी महसूस किए गए झटके; तीन मापी गई तीव्रता

Sun, 19 Feb 2023 03:44 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
Earthquake - फोटो : Social Media
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के इंदौर में रविवार दोपहर को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता तीन मापी गई। जानकारी के मुताबिक, भूकंप के झटके दोपहर 12 बजकर 54 मिनट पर महसूस किए गए। इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर गहराई में था। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.0 के करीब मापी गई। धार, बड़वानी और अलीराजपुर में भी झटके महसूस किए गए।

विज्ञापन


हालांकि, अब तक किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। लोगों ने अपने घरों में चीजों को हिलते हुए देखा तो उन्हें पता चला कि ये भूकंप के झटके हैं। इसके बाद लोग अपने घरों से बाहर आ गए। कुछ देर के लिए लोगों के बीच दहशत देखी गई। बाद में जब किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


पिछले साल नवंबर में भी प्रदेश में आया था भूकंप
इससे पहले पिछले साल एक नवंबर को जबलपुर समेत छह जिलों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई थी। केंद्र जबलपुर से 35 किमी दूर और डिंडौरी से 10 किमी दूर दर्ज किया गया था। भूकंप का हाइपो सेंटर 10 किमी की गहराई में मिला था।
विज्ञापन


अरुणाचल प्रदेश में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके
अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी भाग में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके रविवार दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.8 मापी गई। भूकंप तवांग में आया। भूटान सीमा के निकट वेस्ट कामेंग में सतह से 10 किलोमीटर की गहराई पर इसका केंद्र था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें