फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसी शराबबंदी: प्यार में मिला धोखा तो सड़क पर दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा; नशे में धुत युवक ने जमकर किया हंगामा

Thu, 02 Nov 2023 05:35 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

प्यार में धोखा मिलने पर युवक ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। गम भुलाने के लिए युवक ने शराब का लिया सहारा लिया। जिसके बाद युवक का ड्रामा शुरू हो गया।
विज्ञापन
नशे में धुत युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरंगाबाद में प्यार से जुड़े मामले ने शोले फिल्म के उस सीन की याद दिला दी जिसमें बंसती से शादी करने के लिए वीरू शराब पीकर पानी की टंकी पर चढ़ जाता है। औरंगाबाद का किस्सा भी कुछ इससे मिलता-जुलता ही है। हालांकि यहां युवक टंकी पर नहीं चढ़ा लेकिन प्यार में धोखा मिलने पर उसने हाई वोल्टेज ड्रामा जरूर किया। 
विज्ञापन

नशे में धुत युवक की एक ही रट...आई लव यू, लव यू

नशे में धुत युवक की एक ही रट..आई लव यू, लव यू - फोटो : सोशल मीडिया
औरंगाबाद के युवक को प्यार में धोखा मिला। तो युवक ने गम भुलाने के लिए शराब का सहारा लिया। शराब में धुत युवक ने सड़क में हाई वोल्टेज ड्रामा किया। पुलिस ने युवक को पकड़ा, लेकिन युवक की प्रेम गाथा सुनकर पुलिस का दिल भी पसीज गया। पुलिस ने नशे में धुत युवक को सदर अस्पताल में छोड़ा दिया। नशा उतरने तक युवक ने अस्पताल में भी जमकर हंगामा काटा। युवक सिर्फ एक ही बात को बोल रहा है..आई लव यू...लव यू....। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि युवक किस कद्र शराब में टल्ली है। 
 
विज्ञापन

पुलिस ने लिया हिरासत में फिर अस्पताल में छोड़ा

पुलिस ने लिया हिरासत में फिर अस्पताल में छोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
शहर के रमेश चौक पर शराबी युवक ने हंगामा किया। आसपास के लोगों ने औरंगाबाद नगर थाना को सूचित किया। मौके पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। पुलिस ने अल्कोहल जांच की, जिसके बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया। युवक ने सदर अस्पताल में नशा उतरने तक घंटों हंगामा किया। जिसके कारण अस्पतालों में तीमारदारों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि अस्पताल में तैनात सुरक्षा कर्मी ने उसे काबू में किया, जबकि नशे में धुत युवक किसी की बात सुनने और मानने को तैयार नहीं था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें