फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का शादी से इनकार, सनकी आशिक की मां ने दे डाली खौफनाक सजा

Thu, 02 Mar 2017 12:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में एक सिरफिरा शादी के प्रोपोजल ठुकराए जाने पर सनकी और उसका परिवार इस कदर नाराज हुआ कि उन्होंने लड़की को खौफनाक सजा दे डाली। शहर के अटाला इलाके में बुधवार सुबह अपने बेटे के साथ शादी से इनकार पर भड़की महिला ने 18 साल की निकहत परवीन को तीसरे मंजिल की छत से फेंक दिया। 
विज्ञापन


गंभीर रूप से जख्मी युवती ने कुछ घंटे बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि कबाड़ व्यापारी और उसकी पत्नी बार-बार उनकी बेटी पर दबाव बना रहे थे कि वह उनके पुत्र से निकाह कर ले। लड़की ने मना किया तो उसे मार डाला। तब से आरोपी महिला बेटे और पति समेत फरार है। पुलिस जांच कर रही है।

अटाला में रहने वाले फल विक्रेता नौशाद उर्फ लड्डू की तीन बेटियों में निकहत दूसरे नंबर पर थी। उसने कक्षा आठ के बाद पढ़ाई बंद कर दी थी। सबसे बड़ी बेटी नुसरत है जबकि छोटी मुस्कान कक्षा दो में पढ़ रही है। इकलौता पुत्र शहनवाज कक्षा चार में है।
विज्ञापन

प्यार में छत से कूदा सनकी आशिक

- फोटो : demo pic
पिता लड्डू ने पुलिस को बताया कि उनके घर से कुछ दूर पर रहने वाले कबाड़ कारोबारी मुन्ना का 22 वर्षीय पुत्र आदिल करीब तीन साल से उनकी बेटी निकहत के पीछे पड़ा था। मगर निकहत उससे दूरी बनाए रखती थी। तब भी वह उसे परेशान करता रहा। इधर लंबे समय से उनके बीच कोई बात नहीं हुई।

मंगलवार रात करीब दस बजे आदिल की मां जौहरा ने घर आकर निकहत और उसकी मां शबनम पर फिर शादी का दबाव डाला। कहा कि लड़की के फेर में आदिल छत से कूदा, जिससे उसका पैर टूट गया। फिर वह धमकियां देते हुए चली गई।

बुधवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे आदिल के साथ उसकी मां जौहरा फिर आ गई। लड़के को नीचे छोड़ जौहरा ने दूसरी मंजिल स्थित कमरे में जाकर निकहत से कहा कि वह उसके बेटे से ब्याह कर ले वरना सही नहीं होगा।
विज्ञापन

पीछा करते हुए छत पर पहुंची और दिया धक्का

निकहत ने मना किया और नाश्ते की प्लेट उठाकर छत की ओर चली गई। पीछे से जौहरा भी उसे बुरा-भला कहते छत पर गई। कुछ ही सेकंड बाद महिला छत से उतरकर तेज रफ्तार में जाने लगी तो निकहत की बड़ी बहन नुसरत को शक हुआ। वह छत पर पहुंची तो पीड़िता निकहत नहीं दिखी।

बाहर शोर सुनकर उसने झांका तो बहन नीचे गली में पड़ी थी। वहां भीड़ लगी थी। नुसरत ने भी बदहवासी में नीचे उतरी और भाग रही जौहरा के बाल पकड़े लेकिन वह रुकी नहीं। उसके बालों का गुच्छा नुसरत के हाथ में रह गया। उधर, छत से फेंकी गई निकहत के चेहरे और सिर पर गहरी चोट पहुंची थी। उसे उठाकर पहले कॉल्विन फिर एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां

इलाज के दौरान करीब तीन बजे उसकी सांस थम गई। इस बीच खुल्दाबाद थाने की पुलिस के साथ सीओ रुपेश सिंह ने घटनास्थल और अस्पताल जाकर परिजनों से बात की। घटना के बाद आरोपी महिला समेत उसका परिवार भी फरार हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें