फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के सामने पेशाब कर रहा था युवक, महिला ने मना किया तो दी खौफनाक सजा

Sun, 10 Sep 2017 02:40 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक युवक ने एक महिला को इसलिए गोली मार दी क्योंकि उसने अपने घर के सामने पेशाब करने से मना किया था। आरोपी ने महिला के घर में हवाई फायरिंग भी की। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना इलाके के समसपुर गांव की है। पीड़ित परिवार के राहुल नागर के मुताबिक गांव का रहने वाला संजय गुरुवार की शाम को उनके घर के सामने पेशाब कर रहा था। जब उसे परिवार की महिलाओं ने पेशाब करते हुए देखा तो उन्होंने विरोध किया। 

पढ़े:- दिल्ली पुलिस के एसआई ने गोली मारकर खुदकुशी की, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

आरोपी ने इस दौरान गाली गलौच की। बाद में परिवार के अन्य लोग जब मौके पर पहुंचे तो आरोपी संजय मौके से खिसक गया। लेकिन कुछ देर बाद वह एक अन्य साथी को लेकर हथियारों से साथ मौके पर पहुंचा। आरोप है कि दोनों ने मिलकर वहां ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने से संजू नाम की एक महिला घायल हो गई।
विज्ञापन


पढ़े:- महिला से रेप की कोशिश, विरोध करने पर पति को मारी गोली

परिवार के अन्य लोगों ने छिपकर जान बचाई। महिला को पेट में गोली लगी। आसपास के लोगों ने आनन फानन में उसे ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित परिवार ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी संजय और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें