लिफ्ट देने के बाहर फिर चलती कार में रेप हुआ। निशाना बना एक युवक, जिसके साथ दो महिलाओं ने बंदूक की नोक पर दरिंदगी की। पहले युवक को नशीला पदार्थ खाने पर मजबूर किया गया, बाद में बेरहमी से रेप किया और बेहोशी की हालत में जंगल में फेंक कर भाग निकलीं।
घटना साउथ अफ्रीका के तजानीन की है। यहां पोलोकवाने से तजानीन जाने वाले रास्ते पर एक युवक ने कार सवार दो महिलाओं से लिफ्ट मांगी। आधे रास्ते में पहुंचे के बाद महिलाओं ने उसके साथ बंदूक के जोर पर रेप किया।