छात्रा रात में अपने घरवालों के साथ घर के अंदर सोई हुई थी। सुबह में गेहूं के खेत में शव ऐसे हालात में मिला कि रोंगटे खड़े हो गए। जानिेए युवती के साथ क्या हुआ...
घटना उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले की है। समदा गांव के पश्चिम में बुधवार को खेत में छात्रा का शव झुलसी हालत में मिला। जानकारी पर जुटे लोगों ने मृतका की पहचान वंदना पुत्री गंगाधार उर्फ लल्लू के रूप में की।
पढ़ें:- गैंगरेप के बाद नाबालिग छात्रा के साथ हैवानियत, इस हालत में शव देख सिहर गई पुलिस
छात्रा के ताऊ अनिरुद्ध ने बताया कि भतीजी वंदना उनके छोटे भाई गंगाधर की पुत्री है। भाई दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। भाई की पत्नी की मृत्यु कई वर्ष पहले ही हो गई थी। लल्लू का बेटा प्रांशु (15) और बेटी वंदना (20) उसी के साथ रहती थी।
भतीजी मेंहदावल के एक कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। मंगलवार रात दस बजे घर वालों के साथ भतीजी भोजन करके सो रही थी। रात में वह किन परिस्थितियों में घर से गई, घर के किसी सदस्य को इसकी जानकारी नहीं है।
फाइल
- फोटो : सांकेतिक चित्र
वंदना की मौत से पूरा परिवार हैरत में है। बुधवार सुबह गांव के पश्चिम में अरहर के खेत के बगल में बोए गए गेहूं के खेत में कुछ लोगों ने देखकर शोर मचाया तो घर वाले भी पहुंच गए। भतीजी शव जला हुआ था।
पढ़ें:- अरहर के पौधों को उठाते ही नीचे निकला कुछ ऐसा, सिहर उठा पूरा इलाका
चर्चा थी कि खेत में जिस स्थान पर युवती का शव मिला है, वहां पर किसी भी प्रकार का विरोध के निशान नहीं पाए गए हैं। ऐसे में छात्रा को कहीं और जलाकर मारा गया। थानाध्यक्ष रामसमुझ प्रभाकर ने बताया कि छात्रा की झुलसने से मौत हुई है या फिर अन्य कोई कारण है।
यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश भी कर दिया जाएगा।