फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने फेसबुक पर की दोस्ती, शादी का वादा कर बनाए संबंध, युवती ने ऐसे सिखाया सबक

Thu, 16 Nov 2017 12:02 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर यूपी पुलिस के सिपाही ने बलिया की रहने वाली युवती से शारीरिक संबंध बनाए। बाद में सिपाही ने शादी से इनकार कर दिया। जानिए युवती ने सिपाही से कैसे बदला लिया।
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की है। खुटार थाने में तैनात सिपाही ने बलिया निवासी एक युवती से फेसबुक पर दोस्ती की और फिर उससे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। अब सिपाही ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया है। 

पढ़ें:- विवाहिता को घर में अकेली देख बनाया बंधक, पड़ोसी ने रातभर की हैवानियत

प्राइमरी स्कूल से रिटायर बलिया के हेडमास्टर की बेटी लखनऊ में रहकर टीजीटी कर रही है। वर्ष 2012 में उससे मेरठ निवासी खुटार थाने में तैनात सिपाही ने दोस्ती कर ली। फेसबुक के जरिए दोनों के बीच एक माह तक बातचीत हुई। 
विज्ञापन


फिर दोनों ने एक दूसरे से मिलने की बात की। इसके बाद दोनों की मुलाकात लखनऊ में हो गई। बातों ही बातों में उसने युवती को भरोसा दिलाया कि वह उससे शादी कर लेगा। युवती उसके झांसे में आ गई। 
विज्ञापन

फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
पहले तो दोनों लखनऊ में इधर-उधर मुलाकात करते रहे, बाद में भरोसा होने पर वह युवती के लखनऊ स्थित कमरे पर भी पहुंचने लगा। उसका जब भी मन करता तो वह लखनऊ पहुंच जाता और एक दो दिन रुककर आ जाता। 

पढ़ें:- धर्मस्थल की छत पर किशोरी से गैंगरेप, विरोध करने पर की पिटाई

इस दौरान उसने शारीरिक संबंध बनाए तो युवती इसका विरोध भी नहीं कर पाई क्योंकि उसने शादी करने का भरोसा दिलाया था। वर्ष 2017 से अब तक तमाम बार शारीरिक संबंध बना चुके सिपाही से युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो उसने इंकार कर दिया। 

तब युवती को अहसास हुआ कि उसको छला गया है। मंगलवार को वह एसपी केबी सिंह के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। इस पर एसपी ने मामले की जांच एएसपी ग्रामीण को सौंपते हुए पीड़ित को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें