बेटे की चाह हिंदुस्तान में नहीं विदेशों में भी महिलाओं की जान ले रही है। ऐसी ही एक ख़बर चीन से आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां एक शख्स ने बेटे की चाह में अपनी पत्नी को मरने पर मजबूर कर दिया।
दरअसल, इस आदमी ने बेटे की चाहत में एक साल में ही अपनी बीवी के चार अबॉर्शन करा डाले। बार-बार अबॉर्शन कराने से बेटा तो नहीं हुआ लेकिन पत्नी ने जरूर बिस्तर पकड़ लिया।
इसके बाद पत्थर दिल पति ने अपनी पत्नी को ही छोड़ दिया। उसने तलाकनामा भेज दिया।
इस पर पत्नी को ने भी पति पर दावा ठोंक दिया। उसे सेटलमेंट और इलाज के लिए 1 लाख 70 हजार युआन मिले। हालांकि पैसे तो मिल गए लेकिन जान चली गई। डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए।