फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से तलाक लेने को पति ने रची साजिश, धोखे से शरीर में डाला खतरनाक वायरस

Sat, 01 Dec 2018 11:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पुणे की रहने वाली एक महिला ने अपने पति और सास-ससुर पर उसके शरीर में एचआईवी का वायरस डालने का आरोप लगाया है ताकि दोनों का तलाक हो सके। 27 साल की महिला पिंपल सैदागर क्षेत्र के पिपरी-चिंचवाड़ में रहती है। उसने थेरगांव के रहने वाले तीन लोगों (पति और उसके माता-पिता) के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। महिला और डॉक्टर की शादी अप्रैल 2015 में हुई थी। 

विज्ञापन


शिकायतकर्ता गृहिणी हैं वहीं उनका पति ग्लोबल अस्पताल में एक होम्योपैथिक मेडिकल प्रैक्टिशनर है। वकाड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर सतीश माने ने कहा, 'जनवरी में जब महिला ने टेस्ट करवाए तो पता चला कि वह एचआईवी पॉजिटिव है। उसने दावा किया कि अक्तूबर 2017 में उसके पति ने उसके शरीर में कोई ड्रिप लगाई थी। उसका दावा है कि इसमें वायरस था।'

माने ने कहा, 'हमने उससे ब्लड टेस्ट रिपोर्ट्स मांगी हैं। हमें उम्मीद है कि यह शनिवार तक आ जाएंगी। हम यह पता लगाना चाहते हैं कि यह संक्रमण कितना पुराना है और यह किस तरह से हस्तांतरित हुआ- सेक्शुअली या फिर खून के जरिए। जब तक इस मामले में हम विशेषज्ञों की राय न ले लें तब तक हम उसके पति को गिरफ्तार नहीं कर सकते हैं।'
विज्ञापन


पुलिस ने होम्योपैथिक प्रैक्टिशनर को कुछ दस्तावेज लेकर पुलिस स्टेशन आने के लिए कहा है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि पति का परिवार उसे अपने परिवार से पैसा मांगने पर बाध्य कर रहे हैं। हालांकि उनकी मांग बढ़ती जा रही है। जब उसने उनकी बात मानने से इंकार कर दिया तो पति ने शारीरिक और मौखिक रूप से शोषण करना शुरू कर दिया। महिला का दावा है कि उससे तलाक के कागजों पर हस्ताक्षर करवाने के लिए पति ने उसकी बीमारी का फायदा उठाते हुए उसके शरीर में एचआईवी का वायरस डाल दिया। पति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें