फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कांस्टेबल की बेटी पर निकाला गुस्सा, 15वीं मंजिल से नीचे फेंका

Tue, 20 Dec 2016 12:17 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
कभी-कभी कुछ झगड़ों का ऐसा अंजाम कुछ ऐसा होता है, जिसकी कीमत घर के मासूमों तक को चुकानी पड़ती है। मुंबई में एक ऐसा ही मामला सामने आया जहां एक महिला ने बच्ची को बिल्डिंग से नीचे फेंक दिया। एक महिला अपनी पड़ोसी से झगड़े के बाद कुछ इस कदर नाराज हुई कि उसने उसकी पांच साल की बेटी को 15वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन


इस वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मारी गई बच्ची की मां एक ट्रैफिक कांस्टेबल है और उसकी पड़ोस में रहने वाली महिला से किसी बात पर बहस हो गई। इस दौरान दोनों के बीच इतनी तेज कहासुनी हुई कि आस-पास रहने वाले लोग भी इस लड़ाई को देखकर स्तब्ध रह गए।
विज्ञापन

कहासुनी बाद वापस लौटी और बच्ची को फेंक दिया नीचे

लेकिन, मामला सिर्फ कहासुनी शांत नहीं हुआ। कांस्टेबल महिला की पड़ोसन थोड़ी बाद वापस आई और उसने बच्ची को 15वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया। बच्ची को अफरा-तफरी में नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें