कर्नाटक में वरिष्ठ अधिकारियों की ज्यादती से परेशान होकर दो डीएसपी के आत्महत्या करने के चार दिन बाद ही अब एक महिला सब-इंस्पेक्टर ने आत्महत्या का प्रयास किया है। महिला ने अपने सीनियर अधिकारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया, आत्महत्या का प्रयास करने वाली महिला रूपा टम्बड बंगलूर के पश्चिमी इलाके के विजयनगर थाने में तैनात है। पीड़िता ने सोमवार की शाम को थाने में ही कुछ संदिग्ध दवाइयां निगलकर जान देने की कोशिश की। हालत खराब होने पर बाद में उसे निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया। रूपा की हालत अब स्थिर है।
कहा जा रहा है कि आत्महत्या करने के दौरान रूपा कह रही थी वह भी डीएसपी गनपति की तरह जान दे देगी ताकि उन वरिष्ठ अधिकारियों की ज्यादती बेपर्दा हो सके जो अपने जूनियरों के साथ अत्याचार करते हैं।