कर्नाटक में एक महिला का 9 दिनों तक लगातार रेप करने की बड़ी वारदात सामने आई है। झकझोर कर रख देने वाली इस वारदात में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में रहने वाली रेनू (बदला हुआ नाम) का दरिंदे उसी के घर में उसका रेप करते रहे।
रेनू की आपबीती जानकर पुलिस भी दंग रह गई। पति की मौत हो जाने के बाद रेनू अपने दो बच्चों के साथ जीवन काट रही है। नौकरी करके घर चलाने वाली रेनी 25 फरवरी की शाम घर लौटने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। देर हो जाने की वजह से वो उस शाम काफी परेशान थी, इसी बीच एक आरोपी वहां पहुंचा और उसने रेनू को घर छोड़ने का ऑफर दे डाला।
मजबूर रेनू उसकी गाड़ी पर बैठ गई, लेकिन उसने घर से दूर बाइक रुकवा दी और पैदल चलने लगी। रेनू को ये जरा भी अंदाजा नहीं था कि उसके एक काला सच उसके जीवन में दस्तक देने जा रहा है। रेनू घर का गेट बंद करने लगी तो आरोपी जबरन अंदर घुस गया और चाकू की नौक पर उससे अश्लील हरकते करने लगा।