कई साल से युवक का पड़ोस में रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजनों ने युवक को धोखे से खेत में बुला लिया और फिर...
घटना उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की है। बिनौली इलाके के एक गांव में युवक और युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा है। पता चलने पर लड़की के परिजन प्रेमी युवक को बहाने से खेत में ले गए।
उसको बंधक बनाकर पीटा। आरोप है कि उसको फांसी लगाकर मारने का भी प्रयास किया। इसके बाद भी लड़की अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। लड़के के परिजन दहशत में है।
बताया जा रहा है कि युवक का पड़ोस की एक युवती से पिछले कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जो अलग-अलग जाति से है। उनके परिजनों को इसका पता चल गया । लड़की के परिजनों ने युवक को चेतावनी दी थी।
इस कारण युवक गांव से बाहर जाकर काम करने लगा था। करीब एक सप्ताह पहले युवक अपने घर पर आया । शनिवार को युवक को एक लड़का बहाने से घर से बुलाकर खेत में ले गया। आरोप है कि वहां लड़की के परिजन पहले से ही मौजूद थे।