फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात : चुड़ैल होने के शक में काटा महिला का सिर, गिरफ्तार

Thu, 29 Nov 2018 10:26 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

गुजरात में एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली है। यहां एक 50 वर्षीय महिला को चुड़ैल होने के शक के चलते उसे मौत के घाट उतार दिया गया। गुजरात पुलिस ने इस मामले में गुरुवार को 21 साल के आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना गुजरात के बडौदा शहर के पास स्थित छोटा उदेपुर से 30 किलोमीटर दूर में बसे भोरघा गांव(Bhorgha village) की है। पुलिस ने मृतका की पहचान रेशली राथवा के रूप में की है। 

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, जांचकर्ताओं का मानना है कि महिला की हत्या जादू-टोने के शक पर की गई। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है क्योंकि मामले में दूसरा आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसे जल्द से जल्द पकड़ने की कोशिश कर रही है।  

पुलिस के मुताबिक, सोमवार-मंगलवार की रात को अपने कमरे में सोई भी थी तभी एक युवक ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर सिर काट दिया। बेटा जब मंगवार की सुबह उठा तो उसने पाया कि उसकी मां खून में लथपथ बेड पर पड़ी थी। जिसके बाद परिजनों ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने शिकायत में यह भी बताया कि जिस कमरे में यह वारदात हुई उसी कमरे में मृतका की 8 वर्षीय भतीजी भी सो रही थी। 
विज्ञापन


परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 201 (अपराध के प्रमाणों का गायब होना, या झूठी सूचना देना), 120 बी(आपराधिक षड्यंत्र), धारा- 452 (बिना अनुमति घर में घुसना, चोट पहुंचाने के लिए हमले की तैयारी, हमला या गलत तरीके से दबाव बनाना), 506 (धमकाना), धमकी) और धारा-114 (अपराध किए जाते समय दुष्प्रेरक की उपस्थिति) के तहत के दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें