महिला की शर्मनाक करतूत देखिए, ये 100 से ज्यादा बच्चों को बेच चुकी थी। Whatsapp पर करती थी ग्राहकों से डील...अंग्रेजी वेबसाइट द सन की खबर के अनुसार मुंबई पुलिस ने ऐसी महिला को धर दबोचा, जो नवजात बच्चों को व्हाट्सएप पर बेचती थी। 29 साल की जूलिया फर्नांडीस को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार किया जब वह एक बच्चे के सौदा कर रही थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने उसके घर पर रेड मारी जहां पुलिस को उसका मोबाइल मिला। पुलिस ने बताया कि जूलिया के फोन में 100 से ज्यादा बच्चों के फोटो थीं, जिनका वो सौदा करती थी।
बताया जा रहा है पुलिस जूलिया के उन सभी नंबर को भी ट्रैस कर रही हैं जिनके तार जूलिया से जुड़़े हुए हैं। वहीं जूलिया ने मुंबई पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि वह एक गिरोह के लिए बिचौलिये के तौर पर काम करती है। उसने पुलिस पूछताछ में कहा कि गर्भ धारण करने के लिए संघर्ष करने वाले दंपत्तीयों को वह बच्चा बेचती है। फिलहाल पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर उससे जुड़े गिरोह को पर्दाफाश करने में जुट गई है।