फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककराला में जुआ कराने के आरोप में चौकी प्रभारी सस्पैंड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदायूं।
ककराला में जुआ होने की जानकारी अफसरों को नहीं देने पर एसएसपी चंद्रप्रकाश ने चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस सूत्र बता रहे है कि इस मामले में एसओ अलापुर की भूमिका की भी जांच की जा रही है। वहीं पुलिस टीम पर फायरिंग और पथराव कर जानलेवा हमला करने के आरोपी घरों से फरार हो गए हैं। उनके घर के दरवाजों पर ताले लटके हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस ने मुखबिरों का जाल भी फैला दिया है।
मंगलवार की रात को एक सूचना पर कई थानों की पुलिस ने कस्बा ककराला में एक स्थान पर चल रहे जुआ के फड़ पर धावा बोला था। पुलिस ने मौके से 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में मुहल्ले के ही लोगों ने पुलिस पर फायरिंग और पथराव कर 13 लोगों को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया था। इस घटना में चार पुलिस कर्मी घायल हो गए थे, जबकि थाना सिविल लाइन की जीप को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। पुलिस ने पकड़े गए हीरा उर्फ वसीम के पास से 46 हजार की नकदी बरामद की थी। पुलिस ने इस मामले में 14 नामजद समेत 64 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

पुलिस पर हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गए। इधर, पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी को मुखबिरों को सक्रिय कर दिया है। वह पल-पल की खबर दे रहे हैं। आरोपियों के घरों पर ताले लटके हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि ककराला में लंबे समय से फड़ लगाकर जुआ होता है। ककराला चौकी और थाना अलापुर पुलिस ने कभी इसकी सूचना आला अफसरों को नहीं दी।
विज्ञापन

-----
सरकार कोई हो ककाराला में नहीं रुकता जुआ और सट्टा
दातागंज। कस्बा ककराला में जुआ और सट्टा खुलेआम होता है। उसकी वजह है कि इन अवैध धंधों से जुड़े लोग इतने प्रभावशाली हैं कि सूबे में सरकार चाहे किसी की रहे पर उनका धंधा बेरोकटोक चलता रहता है। जब भी किसी ने थोड़ा सा भी विरोध किया तो उसे सबक भी सिखाया जाता रहा है। जिसकी वजह से कारोबारियों के सामने कोई मुंह नहीं खोलता है। शायद यही वजह रही कि मंगलवार की रात कारोबारियों ने पुलिस पर जानलेवा हमला बोल दिया और पुलिस हिरासत से 13 लोगों को छुड़ा भी लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें