राजस्थान के उदयपुर जिले में एक महिला को और उसके प्रेमी को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने की शर्मनाक घटना सामने आई है। इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि लोगों ने दोनों को निर्वस्त्र अवस्था में एक साथ बांधकर दो दिन तक रखा।
इतना ही नहीं प्रेमी जोड़े को निर्वस्त्र अवस्था में बंधे देखने के लिए गांव वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग प्रेमी जोड़े की तस्वीरें खींच-खींच कर अपने फेसबुक डाल रहे थे। किसी ने पुलिस को सूचना देने का साहस नहीं दिखाया।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, एक सरकारी दफ्तर के कुछ दूरी पर ही इस घटना को अंजाम दिया गया। जिस भीड़ ने महिला को निर्वस्त्र कर प्रताड़ित किया उसका नेतृत्व कर रहा था पीड़िता का पति।