बुरी तरह से झुलसने के कारण शख्स की मौत हो गई
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
उत्तर प्रदेश में गोरखपुर की एक महिला ने पति-पत्नी के उस रिश्ते को तार-तार कर कर दिया जिसमें बंधने के बाद कोई जोड़ा सात जन्मों तक साथ रहने की कसमें खाता है।
गोरखपुर में राजघाट के अमुरतानी में बृहस्पतिवार की दोपहर ससुराल आए युवक को पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर जला दिया। नदी में कूदकर युवक ने जान बचाने का प्रयास किया।
गंभीर हाल में ससुराल के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल आए। शुक्रवार की सुबह झुलसे युवक की मौत हो गई।