फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भाजपा के एक और विधायक पर रेप का आरोप, पीड़िता बोली- न्याय नहीं मिला तो कर लूंगी आत्मदाह

Wed, 30 May 2018 11:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

बदायूं  के बिसौली से भाजपा विधायक कुशाग्र सागर पर घर की नौकरानी की बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। मंगलवार को अपनी मां के साथ एसएसपी के सामने पेश हुई पीड़ित युवती ने आरोप लगाया कि कुशाग्र ने पहली बार उसके साथ करीब पांच साल पहले अपने ग्रीन पार्क स्थित घर में दुष्कर्म किया था। उस वक्त युवती नाबालिग थी और कुशाग्र भी विधायक नहीं थे।

विज्ञापन


उसके विरोध पर कुशाग्र और उनके परिवार वालों ने उसे बालिग होने पर शादी करने का झांसा देकर चुप करा दिया। इसके बाद भी पांच साल तक कुशाग्र उसका शारीरिक शोषण करते रहे। अब वह अपना वादा तोड़कर कहीं और शादी करने जा रहे हैं। एसएसपी ने मामले की जांच सीओ नीति द्विवेदी को सौंप दी है।
 


बारादरी में रहने वाली एक महिला पूर्व विधायक योगेंद्र सागर के ग्रीन पार्क स्थित आवास पर काम करती थी। वह कई बार अपने साथ बेटी को भी ले जाती थी। आरोप है कि 2012 में योगेंद्र के बेटे कुशाग्र सागर ने नौकरानी की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उसने पीड़िता को धमकी देकर झांसा दिया कि वह उससे शादी कर लेगा। उसे अलग घर लेकर उसमें रखा गया। पीड़िता 2014 तक खामोश रही, इस दौरान भी शारीरिक संबंध बनाए जाते रहे और कुशाग्र भी विधायक बन गए।
विज्ञापन


आरोप है कि वह पीड़िता के घर पर आकर दुष्कर्म करते रहे। जब पीड़िता गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात भी कराया गया। 15 जुलाई, 2014 को पीड़िता ने तत्कालीन एसएसपी से मामले की शिकायत की। यहां पीड़िता से लिखित समझौता हुआ और शपथपत्र लिखे जाने पर 10 लाख रुपये कुशाग्र ने पीड़ित परिवार को दिए थे। 

Trending Videos
विज्ञापन

मां बेटी को दी गई हत्या की धमकी

पीड़िता का आरोप है कि चार अप्रैल, 2018 को कुशाग्र ने उसके साथ रातभर दुष्कर्म किया। अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। विरोध करने पर मारपीट की। उसकी मां को भी पीटा गया और फिर दोनों को घर से निकाल दिया गया। धमकी दी गई कि अगर इस मामले की शिकायत की तो दोनों की हत्या करा दी जाएगी। युवती के मुताबिक अगर विधायक के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्मदाह कर लेगी।

एसएसपी कलानिधि नैथानी के मुताबिक "पीड़ित युवती ने मुझसे मुलाकात कर बिसौली विधायक कुशाग्र सागर के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसके आरोपों की तस्दीक के लिए सीओ तृतीय नीति द्विवेदी को जांच सौंपी दी है। जांच में अगर आरोपों की पुष्टि होती है तो विधायक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।"

वहीं मामले पर बिसौली विधायक कुशाग्र सागर का कहना है, "हमारे ग्रीन पार्क वाले घर में उसकी मां काम करती थी। युवती को मैंने देखा तक नहीं। 2014 में भी साजिशन दुष्कर्म के आरोप लगाए गए। मामला एसएसपी तक जाने के बाद सीओ से जांच कराई गई, लेकिन कोई साक्ष्य नहीं मिला।

कॉल डिटेल, वीडियो, ऑडियो कुछ भी नहीं मिला। इसके बावजूद एक शपथपत्र लिखकर समझौता किया गया और मुझसे 10 लाख रुपये लिए गए। मेरे पिता पर भी झूठे आरोप लगाए गए थे। मुझे राजनीति में आगे बढ़ते देखकर यह साजिश की जा रही है।"

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें