फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दरिंदों ने महिला को लिफ्ट देकर कार में बैठाया, बंधक बनाकर रातभर बनाया हवस का शिकार

Wed, 13 Dec 2017 11:40 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
एक महिला को लिफ्ट लेना भारी पड़ गया। तीन दरिदों ने कार में महिला को हवस का शिकार बनाया। घटना उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले की है। झूंसी एक महिला ने सहसों-झूंसी मार्ग पर लिफ्ट देकर कार में गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। महिला ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


दो लोगों को उसने नामजद किया है। उसने बताया कि घटना रविवार रात की है जब वह झूंसी से बहरिया में अपने घर जाने के लिए सड़क किनारे खड़ी होकर ऑटो का इंतजार कर रही थी। 

पढ़ें:- रेप के बाद युवती की हत्या, अधजला शव देख स‌िहर गए लोग

महिला बहरिया इलाके की रहने वाली है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। महिला का आरोप है कि रात लगभग साढ़े नौ बजे वह झूंसी से बहरिया में अपने घर वापसी के लिए रहिमापुर में सहसों मार्ग किनारे खड़ी होकर ऑटो का इंतजार कर रही थी। 
विज्ञापन


तभी उसके पास सफेद रंग की कार रुकी। कार के भीतर तीन लोग थे। उन्होंने उसे बहरिया पहुंचाने का झांसा देकर कार में बैठा लिया। मगर वे उसे दूसरे रास्ते पर ले गए। उसे चुप रहने की धमकी देकर तीनों ने कार में शराब पी। फिर तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन

फाइल फोटो
मनमानी करने के बाद आधी रात उसे बदरा सुनौटी गांव के पास फेंक तीनों भाग गए। महिला के मुताबिक, उस रात किसी तरह वह घर चली गई। वह सदमे में थी। हालत में सुधार होने पर वह मंगलवार को वकीलों के साथ झूंसी थाने पहुंची और तहरीर दी।

पढ़ें:- मासूम के साथ दरिंदगी की हदें पार, हैवान ने मुंह में कपड़ा ठूंसकर की हैवानियत

उसने आरोपियों में शेरडीह गांव के श्रीकांत यादव और रामअचल यादव और एक अज्ञात के बारे में बताया। पुलिस ने महिला को मेडिकल टेस्ट के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें