फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी का यह तरीका देख दंग रह गई टीम, 40 किलो अफीम के साथ तीन गिरफ्तार

Wed, 13 Dec 2017 08:40 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
गिरफ्तार तस्करों से बरामद अफीम के बैग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नारकोटिक्स विभाग की टीम ने एसयूवी कार में अफीम छिपाने का तरीका देखा तो वे भी दंग रह गई। इस कार में खास जगह बनाकर 40 किलोग्राम अफीम छिपा रखी थी। 
विज्ञापन



नारकोटिक्स ब्यूरो की जोधपुर टीम को अफीम तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर किशनगढ़-अजमेर के बीच गेगल के पास एक एसयूवी लग्जरी कार को नाकाबंदी कर रुकवाया। इस कार में 40 किलोग्राम अफीम ले जाई जा रही थी। नारकोटिक्स विभाग ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में बिलाड़ा, जोधपुर निवासी श्रवणराम, मंडोर जोधपुर निवासी अर्जुनराम और ओमप्रकाश है।

नारकोटिक्स अधिकारियों का दावा है कि पिछले तीन साल में नारकोटिक्स ब्यूरो, जोधपुर की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है। जब्त की गई अफीम की बाजार कीमत लाखों रुपए आंकी जा रही है।जोधपुर नारकोटिक्स ब्यूरों के निदेशक विजेन्द्रसिंह के निर्देशन में मादक पदार्थो की तस्करी के खिलाफ ब्यूरों द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूं छिपा रखी थीं अफीम

कार में दरवाजों के पीछे यूं ​छिपाई अफीम - फोटो : Amar Ujala
नारकोटिक्स विभाग की टीम ने कार की तलाशी ली तो पहली नजर में कुछ नहीं मिला। मुखबीर की सूचना पक्की थी, इसलिए इसकी अच्छी तरह तलाशी ली और इस दौरान कार के दरवाजों में स्पीकर वाली जगह जांच की तो प्लास्टिक के पैकेट में छिपाकर ले जाई जा रही अफीम बरामद हुई। गाड़ी में अफीम छिपाने का यह तरीका देख नारकोटिक्स विभाग की टीम भी दंग रह गई।
 

टीम ने अफीम और गाड़ी को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ चल रही है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि यह अफीम झारखण्ड से लाई जा रही थी और इसकी सप्लाई जोधपुर और आसपास इलाकों में होनी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें