फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को लिफ्ट देकर जंगल में ले गए कार सवार बदमाश, फिर बनाया हवस का शिकार

Mon, 04 Dec 2017 03:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
कार सवार चार बदमाशों ने एक महिला को लिफ्ट दी और उसे जंगल में ले गए। जंगल में ले जाकर चारों ने महिला को हवस का शिकार बनाया। घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की है। यहां से खैर लौट रही एक महिला को कार सवार जानकार लोगों से लिफ्ट लेना  भारी पड़ गया। कार सवार युवक उसे जंगल में ले गया, जहां उसके साथ कार चालक और तीन अन्य लोगों ने दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


खैर की एक महिला अलीगढ़ में देहलीगेट थाना इलाके में किराये के मकान में अपने भाई के साथ रहती है। उसका अपने पति से विवाद चल रहा है। उसने बताया कि घर में सिलेंडर खत्म हो गया था, जिसे लेने के लिए वह खैर अपने मायके जा रही थी।      

पढ़ें:- शौच के लिए जंगल गई युवती से गैंगरेप कर बना लिया वीडियो

वह रविवार को शाम साढ़े पांच बजे खैर जाने के लिए एक पब्लिक स्कूल के पास नादा बाइपास रोड पर बस के इंतजार में खड़ी थी। तभी वहां एक कार आकर रुकी। 
Trending Videos
विज्ञापन

फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
कार को देहलीगेट क्षेत्र में हौम्योपैथी क्लीनिक चलाने वाला डॉक्टर राम प्रकाश चला रहा था। उसने कहा कि वह भी खैर जा रहा है। चूंकि वह उसे जानती थी तो उसके साथ कार में बैठ गई। कार में पहले से तीन और व्यक्ति सवार थे।

पढ़ें:- जंगल में ले जाकर बीमार महिला के साथ गैंगरेप, बेहोश होने पर की और हैवानियत

सभी ने शराब पी रखी थी और उनके पास तमंचे भी थे। वे उसे खैर से पहले अर्राना के निकट जंगल में ले गये जहां चारों ने उसके साथ रेप किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें