महिला को लिफ्ट देने के बहाने तीन दरिंदे जबरन उठाकर जंगल में ले गए। तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। जब वो बेहोश हो गई तो आरोपियों ने उसके साथ और दरिंदगी दिखाई। जानिए पूरी खबर...
घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की है। मीरापुर में तीन लोगों ने लिफ्ट देने के बहाने एक महिला को गांव के जंगल में ले जाकर उससे गैंगरेप किया। महिला के अचेत होने पर आरोपी फरार हो गए।
पढ़ें:- पंचायत का तुगलकी फरमान, छेड़छाड़ के आरोपी डॉक्टर को पांच जूते मारने की सजा
थाना ककरौली इलाके के एक गांव की महिला मीरापुर में एक डॉक्टर से दवाई लेने आई थी। दवाई लेने के बाद दोपहर करीब तीन बजे महिला गांव आने के लिए बस की इंतजार में स्टैंड पर खड़ी थी। आरोप है कि इसी दौरान दो बाइक पर तीन युवक आए और उसको गांव ले जाने के बहाने महिला को एक बाइक पर बैठा लिया।
महिला विश्वास कर बाइक पर बैठ गई। तीनों युवक बस स्टैंड से थाने की ओर आते समय अचानक एक पेट्रोल पंप के पीछे के रास्ते पर गांव के जंगल में पहुंच गए। महिला को शक हुआ तो युवकों से उसे डरा-धमका कर चुप कर दिया। आरोप है कि युवकों ने गन्ने के खेत में खींचकर उससे गैंगरेप किया।