फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो कर दी पत्नी की हत्या

Mon, 21 Mar 2016 02:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहजहांपुर

सार

  • बीवी को मरकर रिश्तेदारों को भी किया घायल
  • भारी मश्क्कत के बाद खेत से दबोचा गया आरोपी
  • पुलिस ने आरोपी को आला कत्ल सहित पकड़ा
  • बांका (धारदार हथियार) से की बीवी की हत्या
विज्ञापन
नशे की लत ने बना दिया हत्यारा, पति ने अपनी ही बीवी मारा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के शाहजहांपुर के तिलहर में शराब के लिए पैसे न मिलने पर युवक ने खाना परोस रही अपनी पत्नी पूजा की बांका मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, पत्नी को बचाने आईं अपनी बुआ, उनकी बेटी और अपने छोटे भाई को भी बांका मारकर लहूलुहान कर दिया और गेहूं के खेत में जा छिपा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पत्नी के हत्यारे को खेत में घेरकर आला कत्ल सहित गिरफ्तार कर लिया। युवक की शादी छह माह पहले ही हुई थी। ये रिश्तेदार आरोपी के पिता की गमी की होली में आए थे।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव नौगमा अजीजपुर में 25 वर्षीय राजवीर के पिता कल्यान की गमी की होली पर रिश्तेदार आए थे। नशे के आदी राजवीर ने अपनी पत्नी पूजा से शराब के लिए पैसे मांगे लेकिन उसने नहीं दिए। पूजा जब राजवीर को खाना परोसने गई तो उसने गालियां देते हुए उसे जमीन पर गिरा दिया और बांके से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। 

पूजा को बचाने के लिए राजवीर की बुआ सुशीला आगे बढ़ीं तो उनको भी बांका मारकर घायल कर दिया। घर से भागने के दौरान राजवीर ने आंगन में बैठी फुफेरी बहन कमला को भी बांका मारकर लहूलुहान कर दिया। इतना ही नहीं घर से बाहर निकल कर वह बांका लहराता हुआ खेतों की तरफ भागा। वहां उसे शौच के लिए गया छोटा भाई 15 वर्षीय गंगासहाय उर्फ मलिहाबादी दिखा तो राजवीर बांका लेकर उस पर भी टूट पड़ा और गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

छोटे भाई को किया लहुलुहान और खेत में जा छिपा

पुलिस को उसे दोचने में नाकों चने चबाने पड़ गए - फोटो : demo
राजवीर ने ग्रामीणों को पीछा करते देखा तो लहूलुहान भाई को पगडंडी पर छोड़कर गेहूं के खेतों में जा छिपा। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों का कहना है कि राजवीर के सिर पर खून सवार था। गांव के लोग राजवीर को दूर से तो दुत्कार रहे थे लेकिन उसके हाथ में बांका देखकर उसे पकड़ने खेत में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।

सूचना पर एसआई संजय शुक्ला, महेंद्र सिंह, सुभाष कुमार, क्रांतिवीर सिंह, कांस्टेबल खालिद आदि पहुंचे और गांव वालों से आरोपी को पकड़ने में मदद करने को कहा। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ करीब आधा घंटा तक गेहूं के खेतों में कांबिंग की तो आरोपी राजवीर आला कत्ल सहित मिल गया। पुलिस ने घेरेबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

सूचना मिलने पर तिलहर पहुंचे एएसपी ग्रामीण रमेश चंद्र भारतीय ने आरोपी से कोतवाली में पूछताछ की। उधर, घटना में घायल 50 वर्षीय सुशीला पत्नी पाती राम निवासी पतरासा बरखेड़ा पीलीभीत, उनकी पुत्री बीस वर्षीय कमला और 15 वर्षीय गंगासहाय को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने नानी गेंदा देवी की तहरीर पर राजवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

होली पर अलग खाना न बनाने से नाराज था राजवीर

अनाथ पूजा को सहारे के बजाय मिली मौत - फोटो : demo
पीलीभीत के दियुरिया थाना के गांव इलाबांस निवासी राजवीर की नानी गेंदा देवी ने बताया कि पूजा उसे हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर मिली थी। तरस खाकर उसे अपने साथ ले आई और पालन पोषण किया। दामाद कल्यान के कहने पर उसके बेटे राजवीर से छह महीने पहले शादी कर दी। सोचा था अनाथ पूजा को शादी के बाद सहारा मिल जायेगा लेकिन पति ही उसके लिए काल बन गया।

होली पर अलग खाना न बनाने से नाराज था राजवीर

राजवीर की नानी गेंदा देवी का कहना है कि राजवीर होली पर घरवालों से अलग खाना बनाने के लिए पूजा से कह रहा था। पूजा ने कहा कि होली पर एक साथ ही खाना खा लो बाद में अलग बना लेंगे। शराब के लिये पैसे न देने पर राजवीर पहले से ही खफा था। जैसे ही पूजा खाना लेकर गई राजवीर ने उसकी हत्या कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें