फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद: पत्नी और तीन बेटियों की बेरहमी से हत्या कर पति ने की खुदकुशी

Tue, 21 Aug 2018 11:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर के पीपल गांव में पति ने अमानवीयता की हद पार करते हुए अपनी पत्नी की हत्या कर लाश फ्रिज में डाल दी। इतना ही नहीं, उसने अपनी तीनों बेटियों को भी मार डाला और खुद फांसी लगा ली।

विज्ञापन


सोमवार की शाम घटना का खुलासा हुआ तो इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। सनकी पति ने शाम को घटना के वक्त टीवी की आवाज फुल कर दी थी, जिससे बगल में रह रही भाई की पत्नी को भनक तक नहीं लग पाई। फॉरेंसिक टीम ने जांच में जानकारी जुटाई है। बच्चियों को संभवत: जहर दिया गया था। 

धूमनगंज थाना क्षेत्र के पीपलगांव उर्फ शाह गांव का रहने वाला मनोज कुशवाहा उर्फ भल्लू (35) इलाके का समृद्ध किसान था। सोमवार की रात मनोज के पिता गुलाब कुशवाहा घर पहुंचे तो उनकी दूसरी बहु ने बताया कि मनोज के कमरे में अंदर टीवी बहुत तेज आवाज में चल रहा था। कोई दरवाजा नहीं खोल रहा है। गुलाब ने तुरंत ग्राम प्रधान को बताया और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा। अंदर का दृश्य दिल दहला देने वाला था। मनोज फांसी पर लटक रहा था। उसकी पत्नी सुनीता (30) की लाश फ्रिज में थी। बड़ी बेटी सृष्टि (8) की लाश अलमारी में पड़ी हुई थी। बीच वाली बेटी शिवानी का शव अटैची में भरा था। छोटी श्रेया (3) फर्श पर पड़ी थी। सूचना मिलने के बाद फॉरेंसिक टीम और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चला है लेकिन लोगों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अनबन रहती थी। संभवत: इसी कारण मनोज हैवान बन गया और उसने पत्नी और बच्चियों को मार दिया। 

एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद माना जा रहा है कि मनोज ने ही अपनी पत्नी और तीन बच्चियों की हत्या की है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें