नहाते वक्त विधवा से गैंगरेप, मोहल्ले के लड़कों ने दिया वारदात को अंजाम
- फोटो : demo
यूपी के शामली के कांधला में घर में घुसकर तीन युवकों ने तमंचे से आतंकित करके विधवा से गैंगरेप किया। पीड़िता ने तहरीर देकर एक को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि कई वर्ष पूर्व उसके पति की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती है। आरोप है कि मोहल्ले का ही एक युवक अनवर आए दिन अश्लील हरकतें करता रहता था। उसके परिजनों से इस संबंध में कई बार शिकायत की, लेकिन वह बाज नहीं आया।
आरोप है कि शुक्रवार को जब वह घर पर स्नान कर रही थी तो अनवर और उसके दो साथी घर में घुस आए। तमंचा दिखाकर आतंकित करते हुए तीनों ने रेप किया। कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए।
शनिवार रात पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, थानाध्यक्ष नरेश कुमार यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नामजद आरोपी अनवर की तलाश में दबिश दी जा रही है।
उधर चिकित्सा रिपोर्ट आने के बाद महिला को कोर्ट में पेश करके बयान दर्ज कराए जाएंगे।