तीन बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर खतरनाक प्लान बनाया। जिसने भी देखा वो हैरान रह गया। घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की है। सिविल लाइंस थाना इलाके में हरथला रेलवे स्टेशन से महज दो सौ मीटर की दूरी पर एक ऑटो चालक की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।
पिता की तहरीर पर पुलिस ने ऑटो चालक की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ऑटो चालक की पत्नी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना को लेकर बार -बार बयान बदल रही है।
पढ़ें:- सालियों ने जीजा का किया मर्डर, सामने आई चौंकाने वाली वजह
पुलिस के मुताबिक ऑटो चालक सरकार हुसैन (35) डिलारी थानाक्षेत्र के गांव काजीपुरा मुस्तापुर का रहने वाला था। करीब 15 साल पहले उसकी शादी मोबतिया गांव निवासी रायमीन के साथ हुई थी। सरकार हुसैन पांच साल से सिविल लाइंस के मऊ गांव में पत्नी, दो बेटी और एक बेटे के साथ किराए के मकान में रहता था।
आठ दिन पहले ही उसने यह मकान खाली कर हरथला रेलवे स्टेशन के पास सुंदर नगर में किराए का दूसरा मकान लिया था। सोमवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे हरथला रेलवे स्टेशन के पास रेल लाइन किनारे लोगों ने फायर की आवाज सुनी। लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तो वहां खून से लथपथ युवक का शव पड़ा था।