प्रदेश के नागरिक उड्डयन एवं संस्थागत वित्त मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी को जान से मारने की धमकी दिए जाने की खबर से सनसनी फैल गई। उन्हें यह धमकी उनकी पत्नी मेयर पद की प्रत्याशी अभिलाषा गुप्ता नंदी के फेसबुक अकाउंट पर मोहम्मद असद आसू के अकाउंट से दी गई है।
उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले के थाना मुट्ठीगंज में मामले की रिपोर्ट पत्नी अभिलाषा की ओर से दर्ज कराई गई है। पूर्व मेयर अभिलाषा नंदी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 2012 में उनके पति एवं प्रदेश सरकार में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर प्राण घातक हमला हुआ था।
पढ़ें:- पति ने पत्नी का आपत्तिजनक पोस्ट फेसबुक पर डाला, आ रहे हैं ऐसे कॉल
हमले में दो लोगों की जान चली गई थी। नंदी को भी गंभीर चोटें आई थीं। जिसकी एफआईआर भी दर्ज हुई थी। जिसमें कई अपराधियों के खिलाफ आज भी न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। इस प्रकरण के कुछ अभियुक्त आज भी जेल में हैं।