फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में विवाहिता को जिंदा जलाया, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Fri, 24 Nov 2017 09:12 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
नीरज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में एक विवा‌हिता को जिंदा जला दिया गया। मामले में मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। महिला का पति सेना में है और वह छुट्टी लेकर घर आया था। चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


आगरा के जगदीश पुरा निवासी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री नीरज की शादी 10-12 साल पहले आगरा के टेड़ी बगिया निवासी पुष्पेंद्र पुत्र सोहनलाल जाटव के साथ की थी। आरोप है कि बीती 20 नवंबर को पुष्पेंद्र, उसकी मां पूरन देवी, पिता सोहन लाल और भाई पंकज ने मिलकर उनकी पुत्री नीरज को जिंदा जला दिया। 

पिता का कहना है कि उसे घटना की जानकारी अपनी दूसरी बेटी के जरिए हुई जो कि टेड़ी बगिया क्षेत्र में रहती है। वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पुष्पेंद्र सेना में है और वह छुट्टी लेकर घर आया था। बेटी को जलाने के बाद वे उसे ‌मिलिट्री अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज और पुष्पेंद्र - फोटो : अमर उजाला
वीरेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी सबसे छोटी बेटी की शादी गुरुवार 23 नवंबर को होनी थी। इससे पहले पुष्पेंद्र उसकी बेटी नीरज को साथ लेकर आया था। इस दौरान पुष्पेंद्र ने वीरेंद्र और उनकी बेटी से झगड़ा किया व जबरदस्ती नीरज को अपने साथ घर ले गया। 

वीरेंद्र का आरोप है कि इसके बाद ससुराल में पहले तो उसकी बेटी को खूब ‌प्रताड़ित किया गया। इसके बाद आरोपियों ने उसे जलाकर मार डाला। मामले में थाना एत्माद्दौला पुलिस ने वीरेंद्र की तहरीर पर पुष्पेंद्र, पूरन देवी, सोहन लाल और पंकज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें