फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या, अनंत कुमार ने की कार्रवाई की मांग

Tue, 14 Mar 2017 12:46 PM IST
amarujala.com- Written by : अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या - फोटो : ANI
विज्ञापन
कर्नाटक में एक बीजेपी नेता की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि नगर पालिका मेंबर और बीजेपी कार्यकर्ता किथागनहल्ली वासु मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उनपर हमला कर दिया। ये घटना बेंगलुरु के सूर्या सिटी पुलिस स्टेशन के पास हुई है। बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या को राजनीतिक रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।  
विज्ञापन
Unidentified assailants hacked a BJP member Kithaganahalli Vasu to death in Bengaluru's Surya City Police station limits, this morning. pic.twitter.com/vtEnoPH8ai — ANI (@ANI_news) March 14, 2017


पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना एक निजी कॉलेज के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वासु सुबह मॉर्निंग वॉक पूरी करके आए थे। वो जैसे ही अपनी कार में बैठे, तभी करीब 8 की संख्या में आए हमलावरों ने वासु को कार से बाहर खींचा और धारदारों हथियारों से काटकर उनकी हत्या कर दी। वासु की हत्या करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने बेंगलुरु में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या की निंदा की। उन्होंने राज्य की सिद्धारमैया सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की।
  Condemn it. Siddaramaiah govt should take immediate action on it: Union Minister Ananth Kumar on killing of BJP member in Bengaluru pic.twitter.com/MQwg7fknC1 — ANI (@ANI_news) March 14, 2017
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें