फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 और 18 साल की उम्र के प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर दी जान

Mon, 02 May 2016 12:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
आत्महत्या करने वाले जोड़े के पास गांव वालों की भीड़ लग गई - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
कच्ची उम्र का इश्क पता नहीं लोगों से क्या-क्या करा बैठता है। इसी इश्क के जुनून में एक ही गांव के लड़के-लड़की ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में थरियांव थाना क्षेत्र के अस्वा बक्सपुर गांव का है।
विज्ञापन


रविवार तड़के राजधानी एक्सप्रेस गुजरने के बाद ट्रैक पर दोनों के शव मिले। पुलिस का मानना है कि ये प्रेमी युगल थे। अलग-अलग बिरादरी के होने से प्रेम संबंध में बाधा देख दोनों ने जान दे दी। परिजन इस संबंध में कुछ नहीं बोल रहे हैं।

अस्वा बक्सपुर के पास तड़के अप लाइन पर एक लड़का और लड़की के शव पड़े थे। दोनों शवों के सिर धड़ से अलग थे। स्टेशन मास्टर की सूचना पर एसओ मनीष पांडेय ने शाम 4 बजे इलाकाई लोगों से शवों की शिनाख्त कराई तो पता चला कि दोनों असोथर थाना क्षेत्र के हैदरमऊ गांव के थे। लड़के की पहचान अनंतराज प्रजापति के बेटे नीरज (18) और लड़की की पहचान दिनेश कुशवाहा की बेटी शिवानी (17) के रूप में की गई। नीरज बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग बिरादरी से थे लड़का-लड़की

दोपहर करीब दो बजे इनके घरवाले असोथर थाने पहुंचे। असोथर पुलिस ने दोनों पक्षों को थरियांव थाने भेजा। अनंतराज ने बताया कि उनका बेटा रात करीब दो बजे घर से चुपचाप चला गया था। उसकी पत्नी की नींद खुली तो बेटा बिस्तर पर नहीं था। उन लोगों ने सोचा जंगल गया होगा।

शिवानी वहां कैसे पहुंची, इस बारे में उसके परिजन कुछ भी नहीं बता सके। सीओ मदन सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। लड़का-लड़की अलग-अलग बिरादरी के हैं। लगता है उनके प्रेम संबंध का परिजनों ने विरोध किया होगा।

इसी कारण उन्होंने खुदकुशी कर ली। अभी किसी भी पक्ष ने आरोप नहीं लगाया है। आत्महत्या की फौरी सूचना दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें