एक चाचा अपनी सगी भतीजी के साथ ऐसा कर सकता है किसी को इस बात का यकीन नहीं हो रहा। लेकिन यह सच है। आरोपी चाचा ने पुलिस के सामने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
घटना उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की है। नवाबनगर गांव में चाचा ने जमीन के विवाद में सगी भतीजी की हत्या करके शव गन्ने के खेत में दबा दिया। पुलिस ने माता-पिता की सूचना पर शव बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा मदरसे की छुट्टियों में दादी के घर रहने आई थी।
पढ़ें:- प्रेमिका गर्भवती हुई तो युवक ने लगा ली फांसी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
नगर के पास गांव नवाबनगर निवासी अनीस भाइयों से पारिवारिक बंटवारे में हुए विवाद के बाद अपने परिवार के साथ मुंबई में रहकर बिजली विभाग में ठेकेदारी का काम करता है। वहीं उसकी छह बच्चों में सबसे बड़ी बेटी जैनब (12) काशीपुर (उत्तराखंड) के इस्लामिक मदरसे में रहकर आलिमा की पढ़ाई करती थी।
बारावफ़ात के मौके पर मदरसे की पंद्रह दिन की छुट्टियों में वो अपनी दादी फात्मा के घर अपने चाचा आसिम के साथ आ गई थी। इस बीच छात्रा लगातार अपनी मां नसरीन के संपर्क में थी लेकिन बीते सोमवार से उसकी छात्रा से बात नहीं हुई।
मां ने बताया कि जब उसने अपने पुत्री से बात कराने को कहा तो चाचा आसिम ने बताया कि वह छात्रा को मदरसा छोड़ आया है। इस पर मां संतुष्ट हो गई लेकिन शुक्रवार को उसने छात्रा के मदरसे में फोन कर छात्रा से बात करने को कहा तो मदरसे वालों ने छात्रा के मदरसे में पहुंचने से इंकार कर दिया।