फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन न मिलने से परेशान शिक्षक ने लगाई फांसी

Mon, 01 Aug 2016 10:30 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में शादी न होने से परेशान एक निजी स्कूल के शिक्षक ने फांसी लगाकर जान दे दी। शिक्षक का नाम भावेश तिवारी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया है कि कई रिश्ते टूटने से वह तनाव में था। भावेश के लिए कई रिश्ते आए और कइयों पर बातचीत भी हुई लेकिन किसी भी लड़की से बात शादी तक नहीं पहुंच पा रही थी।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, भावेश ने अपने माता-पिता और छोटे भाई को एक कमरे में बंद कर दिया और इसके बाद घर की पहली मंजिल के कमरे में जाकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


होशंगाबाद पुलिस ने मीडिया को बताया कि घटना की जानकारी पाकर इटारसी से घर पहुंची और भाई का दरवाजा खोला तो पाया कि पंखे से उसका शव लटका हुआ था।

घर वालों ने पुलिस को बताया कि कई जगह उसकी शादी के लिए बातचीत हुई लेकिन किसी कोई भी‌ रिश्ता शादी में नहीं बदल पाया। कई जगह बातचीत हुई लेकिन किसी भी लड़की से उसका मैच नहीं हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें