फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, चाची पर लगा आरोप

Thu, 02 Nov 2017 06:50 PM IST
amarujala.com- presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
दो साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। मासूम के शव को देखकर रोंगटे खड़े हो गए, जानिए किसने की उसकी हत्या...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की है। सिविल लाइंस के नया गांव मऊ में पांच दिन से लापता दो साल के मासूम का शव बुधवार को घर के बाहर क्षत-विक्षत हालत में बोरे में बंद मिला। मासूम की निर्ममता से हत्या की गई। 

प्रॉपर्टी विवाद में चाची पर हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया है कि सिर पर ईंट जैसी भारी वस्तु मारकर हत्या की गई है। 

पढ़ें:- गन्ने के खेत में बह रहा था खून, जाकर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चाची को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। गांव मऊ निवासी शौकत ने अपने मकान का बंटवारा किया हुआ है। एक हिस्से में उनका बड़ा बेटा असलम, पत्नी नूरबानो और बच्चे आस मोहम्मद, निशां, मोसीन, मजहर और अल्फेज रहते हैं। 
विज्ञापन


दूसरे हिस्से में उनका छोटा बेटा राजा, पत्नी राहिन, बच्चे शानू, अल्तमस, अलसिफा और आयत रहते हैं। असलम डेंटर का काम करता है, उसका भाई राजा ट्रक ड्राइवर है। असलम ने बताया कि 27 अक्तूबर को उनका दो वर्षीय बेटा अल्फेज घर के बाहर खेल रहा था। 
विज्ञापन

महराजगंज - फोटो : SELF
इस दौरान वह लापता हो गया था। असलम और उसके परिवार को अंदेशा था कि बच्चे को लापता करने में राहिन का हाथ हो सकता है। घर की तलाशी भी ली गई थी, लेकिन अल्फेज नहीं मिला।

बुधवार सुबह करीब साढे़ पांच बजे असलम की बहन अफसाना ने देखा की छत से राहिन ने एक बोरी नीचे फेंकी है, जिसमें बदबू आ रही है। अफसाना की सूचना पर परिजनों ने बोरा खोलकर देखा तो उसमें अल्फेज का शव था। शव से शरीर के कुछ अंग काट लिए गए थे। 

पढ़ें:- रात में मां के साथ सोए थे दोनों बच्चे, सुबह परिजनों ने देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का आरोप है कि अल्फेज की हत्या उसकी चाची राहिन ने अज्ञात लोगों के साथ मिलकर प्रापर्टी विवाद में की है। 

असलम की शिकायत के आधार पर राहिन और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ  अल्फेज की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस का दावा है कि वारदात में राहिन की भूमिका होने की पुष्टि हुई है। शरीर के अंग कटे होने की वजह से तंत्र क्रिया की आशंका भी जताई जा रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें