ओडिशा के मयूरभंज जिले के एक गांव में मानसिक रूप से कमजोर दो भाइयों के साथ अमानवीय घटना हुई। यहां के ग्रामीणों ने दोनों को बच्चा चोरी के शक में खंभे से बांधकर जमकर पीटा। अपने बच्चों को पिटता देख जब उनका पिता उन्हें बचाने आया तो गुस्साए ग्रामीणों ने उन्हें भी पीटा।
2 brothers, suffering from mental illness,tied to a wooden pole for alleged child theft and thrashed in #Odisha's Baripada. Investigation on pic.twitter.com/cI9vNDS3QX
— ANI (@ANI_news) June 19, 2017
रिपोर्ट के अनुसार, दोनों भाई एक बच्चे के साथ रास्ता भटक गए थे। तभी उन्हे गांव वालों ने घेर लिया और पूछताछ करने लगे। शक होने पर गांव वालों ने दोनों भाइयों के कपड़े उतारकर उन्हें लकड़ी के एक खंभे से बांध दिया और पीटने लगे।
मामले की जानकारी होने पर लोकल पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इससे पहले भी एक मानसिक रूप से बीमार महिला को लोगों ने तब तक पीटा था, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।