फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी के फर्जी पीए ने गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर भी ठगे थे 35 लाख

Mon, 19 Jun 2017 11:46 AM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
Rahul Gandhi's Fake PA - फोटो : File Photo
विज्ञापन
खुद को कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पीए बताने वाले परमिंदर सिंह तूर की ठगी का शिकार हुए कई लोग अब सामने आने लगे हैं। रविवार को जीरकपुर थाने में इस संबंध में एक और मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


आरोप है कि तूर ने जीरकपुर निवासी एक व्यक्ति को गैस एजेंसी का लाइसेंस दिलवाने की एवज में 35 लाख रुपये लिए थे। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने आरोपी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा। इसके बाद ठगी के पूरे मामले का खुलासा किया जा सकेगा। जानकारी के अनुसार, जीरकपुर निवासी बलवंत सिंह ने गैस एजेंसी खोलने की योजना बनाई थी। इस बीच उनकी मुलाकात आरोपी परमिंदर सिंह तूर से हुई।

आरोपी हमेशा मिलने के लिए होटल में ही बुलाता था। बलवंत ने बताया कि तूर ने विभाग और सरकार में अच्छे लिंक होने की बात कहकर तुरंत लाइसेंस दिलवाने का झांसा दिया था। बलवंत के मुताबिक, आरोपी का रहन-सहन और बातचीत के तौर तरीके को देखकर कभी उस पर संदेह नहीं हुआ। इतना ही नहीं कई बार उच्चाधिकारियों को फोन लगाकर फाइलों का स्टेटस भी पता करता था। उसके साथ रहने वाले सभी लोग भी बड़े राजनीतिज्ञों की तरह व्यवहार करते थे।
विज्ञापन


बाकायदा आरोपी एप्वाइंटमेंट के बाद तय समय पर ही किसी से मिला करता था और खुद को ज्यादा व्यस्त दिखाया करता था। जिक्रयोग है कि तूर को जीरकपुर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी से दिल्ली नंबर की रेंज रोवर कार, लाल बत्ती और तिरंगा लगी पायलेट गाड़ी और तीन पिस्टल, कारतूस और दो वाकी टॉकी समेत चार लाख रुपये नगद बरामद किए थे। आरोपी पर पंजाब में धोखाधड़ी के पहले भी कई मामले दर्ज हैं। बता दें कि आरोपी आल इंडिया राहुल गांधी ब्रिगेड कांग्रेस का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें